बढ़ापुर। नगर के एक मोहल्ला में खाना बनाने के लिए चूल्हे पर सिलेंडर लगाते समय गैस लीक होने पर करवा चौथ पूजन के लिए पास रखें दिए ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद घर में मौजूद दो परिवारों में चीख पुकार मच गई तथा जान बचाने के लिए घर में मौजूद एक दर्जन लोग घर से बाहर भाग गए। कुछ देर बाद ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना से घर में रखी एक लाख रुपयों की नगदी तथा घर का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। गनीमत यह रही की परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर भाग गए थे। बताया जाता है मोहल्ला नौमी निवासी भारत सिंह कश्यप पुत्र रामपाल सिंह ने गुरुवार की सवेरे सिलेंडर खरीदा था। सांय