बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म करने की खबर ने स्थानीय पुलिस में हड़कंप मचा रख दिया। मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिये प्रयास शुरू कर दिये।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को देर शाम स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत उपलब्ध कराई कि उसकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव निवासी शेर सिंह 70 वर्ष पुत्र लल्लू सिंह टॉफी के बहाने अपने साथ अपने घर मे ले गया। जहाँ पर उसने तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर बढ़ापुर पुलिस ने नामजद आरोपी शेरसिंह के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कवायद शुरू कर दी। इसके साथ ही बढ़ापुर पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये गांव में दबिश दी। सूत्रों की माने तो बढ़ापुर पुलिस ने नामजद आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस नामजद आरोपी शेरसिंह को गिरफ्तार न करने की बात कह रही है। इस पूरे प्रकरण में सबसे अहम विषय नजर आया कि नामजद आरोपी शेरसिंह के पुत्र ने ही तीन वर्षीय मासूम बच्ची के घर से निकलते हुए वीडियो बनाकर ग्रामीणों सहित बढ़ापुर पुलिस को दिखाई। इस सम्बंध में जब ग्रामीणों से बात की गई ग्रामीणों ने बताया कि नामजद आरोपी शेर सिंह का अपने पुत्र से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जिस कारण ग्रामीण एक सुर में कह रहे हैं कि मामले की सत्यता सामने आनी चाहिए साथ ही दोषी को कठोर सजा मिलनी चाहिए।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार तोमर ने बताया कि घटना की सूचना पर बच्ची के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के ख़िलाफ़ सम्बंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Show quoted text









