खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से पूरा घर जलकर स्वाहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बढ़ापुर। नगर के एक मोहल्ला में खाना बनाने के लिए चूल्हे पर सिलेंडर लगाते समय गैस लीक होने पर करवा चौथ पूजन के लिए पास रखें दिए ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद घर में मौजूद दो परिवारों में चीख पुकार मच गई तथा जान बचाने के लिए घर में मौजूद एक दर्जन लोग घर से बाहर भाग गए। कुछ देर बाद ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना से घर में रखी एक लाख रुपयों की नगदी तथा घर का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। गनीमत यह रही की परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर भाग गए थे।
बताया जाता है मोहल्ला नौमी निवासी भारत सिंह कश्यप पुत्र रामपाल सिंह ने गुरुवार की सवेरे सिलेंडर खरीदा था। सांय 7 बजे भारत सिंह खाना बनाने के लिए चूल्हे पर सिलेंडर लग रहा था तभी गैस लीक होने से करवा चौथ पूजन के लिए पास में रखे दीपक ने आग पकड़ ली तभी भारत सिंह ने आग बुझाने का प्रयास किया किन्तु देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।इस दौरान घर में मौजूद भारत सिंह और उसके भाई हरि सिंह के परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई और परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सिलेंडर से गैस जलती रही बाद में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिस समय आग लगने की घटना हुई उसे समय भारत सिंह और हरी सिंह के परिवार में बच्चों सहित 11 सदस्य मौजूद थे।सिलेंडर में धमाका होने से आसपास के घरों में भी दरवाजे और खिड़कियां हिल गई। सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद तुरंत ही नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगाया गया जिसकी सहायता से आग पर काबू पाया गया।सूचना मिलती बढ़ापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी तथा घटना के एक घंटे बाद नगीना से अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके भी पहुंचीं थी परंतु तब तक आप पर काबू पा लिया गया था।

आग लगने से जले सामान व पासपोर्ट को दिखाता मकान स्वामी
आग से फटा सिलेंडर।
आग से जला घर का सामान।

इस अग्निकांड के संबंध में पीड़ित भारत सिंह ने बताया कि उसके घर में रखे एक लाख रुपये घर में रखी खाद्य सामग्री, कपड़े तथा बच्चों की कॉपी किताबों सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail