दरोगा पर चढ़ा आशिकी का भूत पत्नी ने उतारा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बढ़ापुर। थाना बढ़ापुर में उसे समय हंगामा मच गया जब थाना बढ़ापुर में तैनात एक दरोगा की पत्नी ने दरोगा पर एक महिला कांस्टेबल के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा बामुश्किल महिला को समझा बुझाकर शांत किया। बताया जाता है कि महिला स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है।
बताया जाता है कि थाना बढ़ापुर जहां पुलिस में तैनात कर्मचारी आम जन की समस्याओं को सुनकर पति-पत्नी के झगड़ा निपटाते हैं वहीं दरोगा जी का अपनी पत्नी से विवाद हो गया दरोगा की पत्नी ने दरोगा पर एक महिला सिपाही के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया इसके बाद दरोगा जी मुंह छुपाते नजर आए बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक थाना बढ़ापुर में एक  हल्के में तैनात हैं सोमवार को थाना क्षेत्र की कुछ महिलाओं के साथ बैठे हुए दरोगा जी उनके शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की बात कर रहे थे तभी उनकी पत्नी वहां पर आ धमकी और थाना बढ़ापुर में तैनात एक महिला आरक्षी के साथ उनके प्रेम प्रसंग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार तोमर के हस्तक्षेप के बाद दरोगा जी की पत्नी शांत हुई और भविष्य में दरोगा जी द्वारा इस प्रकार की किसी घटना की पुनरावृत्ति न होने के बाद का कर मामले को रफा-दफा किया गया विभाग के सूत्रों की माने तो जिस महिला के साथ दरोगा जी का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है उसका थाना बढ़ापुर में एक और अधिकारी के साथ भी सम्बंध बताया जा रहा है।

AI जनरेट फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail