
असलम अंसारी का कार्यालय पर स्वागत करते कार्यकर्ता।बढ़ापुर: आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले असलम अंसारी ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने से जनसंपर्क अभियान चलाते हुए पूरे कस्बे में आमजन से आगामी चुनाव के लिये सहयोग की अपील की इसके अलावा नगर के मन्नत पैलेस में जन जागरूक सम्मेलन का आयोजन भी किया।

आगामी विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही जहां एक और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा नजर आ रहा है। वहीं दूसरी और आजाद समाज पार्टी से टिकट पाने वालों की लाइन लंबी नजर आ रही है। जिनमे असलम अंसारी,मोहम्मद सलमान,जावेद अख्तर,मौलाना अतीकुर्रहमान कासमी,रईस कुरेशी,फ़हद यजदानी आदि सम्भावित उम्मीदवार भी टिकट पाने की लाइन में लगे हुए है। जिनमे असलम अंसारी मौजूदा समय आजाद समाज पार्टी से टिकट के सबसे आगे नजर आ रहें है। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भी असलम अंसारी को आगामी विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार मानकर चला जा रहा है। कार्यकर्ताओं की माने तो असलम अंसारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफी करीब नजर आ रहे जिस कारण उनका टिकट पक्का माना जा रहा है। इसीके चलते हुए असलम अंसारी द्वारा शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नगर के बारात घर से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। जिसके चलते हुए असलम अंसारी ने आमजन से मिलकर आगामी चुनाव में सहयोग की अपील की है। इसके अलावा नगर शुरुआत में स्थित मन्नत पैलेस में जन जागरूक सम्मेलन के तहत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करने की अपील की।









