उत्तराखंड राज्य के एक युवक की बढ़ापुर इलाके में मौत।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में बिजली के तार के करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बढ़ापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
बताया जाता है कि उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जनपद के थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम कालू सैय्यद गुल्लर गट्टी निवासी करीब 32 वर्षीय सद्दाम अली पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद इब्राहिम अपनी रिश्तेदारी में दूध लेने के लिए ग्राम मदपुरी आता रहता था। मंगलवार को भी वह ग्राम मदपुरी पहुंचा था। शाम करीब 4:30 बजे ग्राम मदपुरी में अल्फेंसा चर्च के पीछे बिजली के तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बढ़ापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को जिला मोर्चरी बिजनौर भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail