अफ़ज़लगढ़। नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट कासमपुर गढ़ी निवासी सब जूनियर खिलाड़ी एसएम जैद को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बिजनौर इकाई ने उसकी सराहनीय सफलता के लिए शॉल ओढ़ाकर व शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। एस एम जैद के कासमपुर गढ़ी स्थित आवास पर पहुंची पत्रकारों की इस टीम ने जैद की मेहनत को सराहते हुए उसके पिता वरिष्ठ पत्रकार एस एम असलम सहित परिजनों, कोच मौ. आरिफ एवं स्कूल परिवार को भी बधाई दी। उपस्थित पत्रकारों ने जैद के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद सहित सलाहकार इकबाल अंसारी, अनुशासन समिति चेयरमैन शकाफत एस भारती, युवा विंग के जिला संयोजक अजहान अंसारी, जिला संगठन मंत्री मनोज शर्मा, महिला विंग की जिला संयोजक सपना वर्मा, जिला प्रवक्ता शाही अराफात सैफी, जिला कोषाध्यक्ष रिहान अंसारी, नगर अध्यक्ष नजीबाबाद नौशाद सैफी, नगर महासचिव मौ. सोहेल, वाजिद अंसारी, नदीम मलिक, मौ. दानिश, राजेंद्र चौहान, डॉ. ए.एच. साबरी, अख्तर सिद्दीकी, विक्रम सिंह, सुभाष तोमर फिरोज बेग आदि पत्रकार सहित कामिल खान, अंजार खान व दिलशाद सलमानी आदि मौजूद रहे।।









