बढ़ापुर। अचानक एक काली घाट के साथ आई आंधी और ओलावृष्टि के बीच बढ़ापुर क्षेत्र में दिन में रात जैसा नजारा हो गया। वही जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर बिजली गिरने से निर्माणधीन कक्षाओं की दीवार ठह गई इसके अतिरिक्त क्षेत्र में विद्युत पोल और पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुई है।
आज सवा 11 बजे पहाड़ की ओर से आई एक काली घटा के साथ दिन में अंधेरा छा जाने से क्षेत्र में रात जैसा मंजर हो गया तभी बारिश और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने लगी। साथ में बिजली की गड़गड़ाहट से क्षेत्र में माहौल डरावना सा हो गया था।इसी बीच तेज धमाके के साथ बिजली नगर के जनता हायर सेकेंडरी स्कूल की छत पर गिर गई। बिजली गिरने से छत के ऊपर निर्माणधीन पांच कमरों की दीवार धराशाई हो गई। दीवार गिरने से नीचे बने कंप्यूटर कक्ष का फर्नीचर भी टूट गया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया वर्ना जिस समय यह घटना हुई उस समय अधिकतर छात्र और शिक्षक उन्हीं कमरों में बैठे थे जिन कमरों के ऊपर यह घटना हुई।बिजली गिरने की ध्वनि इतनी तेज थी कि स्कूल में मौजूद छात्रों व शिक्षक स्टाफ ने अपने कानों पर हाथ रख लिए थे।
इस घटना के अलावा क्षेत्र में कई विद्युत पोल और पेड़ गिरने की खबरें आ रही है। विद्युत पोल गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
इसके अतिरिक्त इलाके में धान की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। धान की फसल खेतो में बिस्तर की तरह बिछ गई है। वहीं दूसरी और नगर के प्राइवेट बस स्टैंड पर स्थानीय पंचायत प्रशासन द्वारा राहगीरों के लिये लगाया गया अस्थाई शौचालय भी तेज हवा के झोंके के साथ पास के नाले में जा गिरा जिसके बाद पास पड़ोस के दुकानदारों व राहगीरों के लिये शौच के लिये परेशानी खड़ी हो गई।
फोटो :आकाशीय बिजली गिरने से बिखरा पड़ा दीवार का मलबा
Show quoted text








