बढ़ापुर। बीते दो दिन पहले अर्टिगा गाड़ी से करीब आधा दर्जन लोगो को रोंदने वाले गाड़ी चालक के खिलाफ स्थानीय पुलिस में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी चालक का चालान कर दिया है। स्थानीय पुलिस द्वारा तीन लोगों की संयुक्त तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था।
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्री 9 बजे मारुति सुजुकी अर्टिगा संख्या UP20CT7236 को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गाड़ी चालक शौकीन पुत्र यासीन निवासी ग्राम पंचायत चकउदयचंद उर्फ पक्कतालाब ने मोहल्ला ठाकुरान निवासी अल्तमश 12 वर्ष पुत्र इरफान,किसान नेता मारूफ खान पुत्र अब्दुल रउफ खान निवासी मोहल्ला पठानान व अनस पुत्र इकबाल निवासी पक्का तालाब थाना बढ़ापुर को गाड़ी से रौंदते हुए घायल कर दिया था। घायलों ने थाने पहुचकर मेडिकल कराने के पश्चात नामजद आरपी गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की पुलिस से गुहार लगाई थी। जिस पर स्थानीय पुलिस ने तीनो लोगो की संयुक्त तहरीर पर नामजद आरोपी शौकीन पुत्र यासीन के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपी का चालान कर दिया। थाना बढ़ापुर पुलिस द्वारा गाड़ी चालक नामजद आरोपी के चालान करने की पुष्टि की गई है।









