पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग के साथ सौंपा ज्ञापन।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारी। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर को ज्ञापन सौंपते हुए।

बढ़ापुर। अखिल भारतीय पत्रकार समिति के जिलाध्यक्ष के आह्वान पर बढ़ापुर नगर इकाई की ओर से पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता एवं कल्याण से जुड़ी 12 मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार बढ़ापुर को सौंपा गया। ज्ञापन में देशभर में प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, झूठे मुकदमों से संरक्षण देने, पत्रकारों की गिरफ्तारी में वैधानिक नियमों का पालन कराने तथा धमकी और हमलों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों पर हमले एवं हत्या के मामलों में निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय, जिला स्तर पर कानूनी सहायता, ग्रामीण एवं स्वतंत्र पत्रकारों को सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा तथा मृत पत्रकारों के पात्र आश्रितों को आर्थिक सहायता और नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा महिला पत्रकारों की सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ सरकारी विज्ञापन, पत्रकारों की मान्यता तथा शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता अपनाने की मांग की गई। ज्ञापन में हापुड़ के पत्रकार मोहम्मद नसीम अहमद के मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा एक पात्र आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग भी शामिल रही। इस दौरान नगर अध्यक्ष शाहिद रज़ा खां, नगर उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, महासचिव नीरज चौधरी, नगर संरक्षक अतीक अली ज़ैदी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रिहान ज़ैदी तथा नगर इकाई कमेटी के सदस्य रशीद मलिक, मोहम्मद अच्छन, राफे अंसारी, मोहम्मद आलम और मोहम्मद रईस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail