एस पी बिजनौर का थाना बढ़ापुर पर आकस्मिक निरीक्षण।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एस पी बिजनौर का स्वागत करते व्यापार मंडल अध्यक्ष गुलज़ार मलिक व अन्य व्यापारी।
गस्त के दौरान मोडिफाई बाइक को पकड़कर थाने ले जाता पुलिस वाला।
नगर के मुख्य बाजार में पैदल गस्त करते बिजनौर पुलिस अधीक्षक के के बिश्नोई।

बढ़ापुर। पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा थाना बढ़ापुर का आकस्मिक निरीक्षण कर नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ पैदल कष्ट किया गया राष्ट्र के दौरान व्यापार मंडल बढ़ापुर द्वारा पुलिस अधीक्षक बिजनौर का स्वागत किया गया अगस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक की नजर एक मॉडिफाइड बाइक पर पड़ने पर बाइक को चालक सहित थाना बढ़ापुर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बिजनौर कृष्ण कुमार बिश्नोई देर सायं थाना बढ़ापुर पहुँचे जहाँ पर पहले से ही मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौतम राय व सीओ नगीना राजेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई का स्वागत करते हुए थाना बढ़ापुर प्रांगण सहित कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क आदि का रखरखाव चेक करते हुए महिला कर्मचारी से हेल्पडेस्क के बारे में जानकारी लेने के बाद नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्राइवेट बस स्टैंड से कुंजेटा चौराहे,आर्य इंटर कॉलेज चौराहे पर व्यापार मंडल बढ़ापुर इकाई ने एस पी बिजनौर कृष्ण कुमार को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके साथ ही व्यापार मंडल ने नगर एक व्यापारी नीरज कुमार के यहां दिन दहाड़े हुई चोरी के खुलासे की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष गुलज़ार मलिक,इरफान अंसारी,मुंशी मुख्तार,अंकुर अग्रवाल,नीरज अग्रवाल,नीलू,शेख मोहम्मद आरिफ आदि व्यापारी मौजूद रहे। जिसके बाद एस पी बिजनौर का काफिला सब्जी मंडी मार्ग,मुख्य बाजार से होते हुए पैदल गश्त पूरा किया। गश्त के दौरान वापस थाना बढ़ापुर पहुचते हुए नगर के प्राइवेट बस स्टैंड पर एक मोडिफाई बाइक को देखते ही सिपाही को बाइक को पकड़ने के लिये कहा जिस पर उपनिरीक्षक सिनोद कुमार उक्त बाइक व चालक को अपने साथ थाना बढ़ापुर ले गए। जिसके बाद थाना बढ़ापुर पहुँच कर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने महिला आरक्षी से किसी तरह की चर्चा की और अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail